सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager accused of raping, FIR lodged against neighbour

Yamuna Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी पर एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager accused of raping, FIR lodged against neighbour
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद गर्भवती होने के बाद एक मामला सामने आया है।

पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय जांच में गर्भ ठहरने की पुष्टि हुई। इसके बाद लड़की की मां ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने पड़ोस में रहने वाले अधेड़ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर अधेड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरों में कामकाज कर परिवार की आजीविका चलाती है। उसकी 16 वर्षीय बेटी नौवीं की छात्रा है। मंगलवार को बेटी के अचानक पेट में दर्द होने पर वह उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी। किशोरी ने उसे बताया कि पिछले वर्ष नवंबर-दिसंबर के दौरान घर में अकेली होने पर पड़ोस में रहने वाले अधेड़ ने उसके साथ जबरदस्ती की थी।
आरोपी ने किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे वह डर गई और लंबे समय तक चुप रही। दुष्कर्म का पता चलने के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed