सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager dies after being hit by tractor

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by tractor
उत्कर्ष। फाइल फोटो - फोटो : आजु मिथिला नगरिया निहाल सखियां...
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना जठलाना क्षेत्र के गांव मंधार में शनिवार को एक हादसे में किसान के 14 वर्षीय बेटे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किशोर खेलते-खेलते ट्रैक्टर पर जाकर बैठ गया और अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। घबराकर नीचे कूदने के दौरान वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव मंधार निवासी किसान मनीष कुमार शनिवार को घर पर परिवार के साथ कार्य में व्यस्त थे।
Trending Videos

उनके घर के सामने गली के दूसरी ओर उनका घेर है, जहां ट्रैक्टर खड़ा किया जाता है। इसी दौरान उनका बेटा उत्कर्ष खेलते हुए ट्रैक्टर पर चढ़कर बैठ गया।
बताया जा रहा है कि अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। गियर में होने के कारण ट्रैक्टर आगे बढ़ने लगा। ट्रैक्टर को चलते देख उत्कर्ष घबरा गया और उसने ट्रैक्टर से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर ट्रैक्टर आगे बढ़कर एक खंभे से टकरा गया और जिससे वह रूक तो गया लेकिन उसके पहिये घूमते रहे। करीब आधे घंटे बाद परिवार के सदस्य बाहर आए तो उन्होंने ट्रैक्टर को चलता हुआ देखा। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उत्कर्ष गंभीर रूप से घायल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद में परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed