सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager drowned while trying to catch a coconut in the canal

Yamuna Nagar News: नहर में नारियल पकड़ते समय डूबा किशोर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowned while trying to catch a coconut in the canal
वंश। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। शहर के बाडी माजरा पुल के पास रविवार को पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर डूब गया। हादसा उस समय हुआ जब किशोर नहर में बह रहे एक नारियल को पकड़ने के प्रयास में आगे बढ़ गया। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।
राजेंद्र नगर निवासी वंश अपने कुछ दोस्तों के साथ दोपहर करीब ढाई बजे नहर में नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान पानी में बहता एक नारियल उसकी नजर में आया, जिसे पकड़ने के लिए वह आगे बढ़ गया। नारियल पकड़ने के बाद वह उसे अपने पास रखकर वापस आने लगा, लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। तेज बहाव में आने के कारण वह कुछ दूरी तक बहता चला गया और फिर अचानक पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया। देर शाम तक लगातार तलाश जारी रही। उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। गोताखोर राजीव ने बताया कि नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां का रो-रोकर बुरा हाल
लापता किशोर की मां रूबी ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं और वंश सबसे छोटा बेटा था। वह पीओपी का काम करता था। रविवार होने के कारण परिवार के अन्य सदस्य काम पर चले गए थे और वंश घर पर अकेला था। उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि वह घर से कब और किसके साथ निकला। मां के अनुसार बाद में एक युवक का फोन आया था, जिसने बताया कि वंश बाडी माजरा के पास नहर में डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed