सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager's body found hanging from a noose

Yamuna Nagar News: फंदे पर लटका मिला किशोर का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging from a noose
बेटे रवि की मौत के बाद विलाप करती मां। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। गांव दामला में घर के पंखे की हुक पर 17 साल के रवि का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के गले में मां का दुपट्टा लिपटा हुआ था। जब यह घटना हुई तो घर पर किशोर के अलावा कोई नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फैक्टरी में काम करने वाली मां जब घर लौटी तो उसने बेटे का शव फंदे पर देखा। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव मेथनापुरा का रहने वाला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रवि कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले की उसका उपचार शुरू करवाते यह घटना हो गई।रवि की मां रामपड़ी देवी ने पुलिस को बताया कि वह करीब 20-22 साल से यमुनानगर के दामला में रह रहे हैं। वह प्लाईवुड फैक्टरी में काम करती है। रवि भी उसके साथ फैक्टरी में ही काम करता था।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से वह काम पर न जाकर घर पर ही रह रहा था। रवि ने उसे बताया था कि उसकी तबीयत कुछ दिन से ठीक नहीं है। वह डॉक्टर से चेकअप करवाने जाएगा। आज उसे अस्पताल ले जाना था। शनिवार सुबह जब वह फैक्टरी में काम पर थी तो रवि घर पर अकेला था। दोपहर के समय वह घर लौटीं तो रवि का शव कमरे में पंखे पर फंदा से लटका था। घर का दरवाजा खुला हुआ था। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। रवि के अलावा उसका एक बड़ा भाई व बहन है। बहन की शादी हो चुकी है, जबकि बड़ा भाई गांव में है। मामले के जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने रवि के मानसिक परेशान रहने की बात कही है। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच करेगी।

बेटे रवि की मौत के बाद विलाप करती मां। संवाद

बेटे रवि की मौत के बाद विलाप करती मां। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed