फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The administration demolished an illegal colony spread over seven acres.

Yamuna Nagar News: प्रशासन ने सात एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी को ढहाया

Thu, 20 Aug 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Aug 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
The administration demolished an illegal colony spread over seven acres.
यमुनानगर। रादौर तहसील के गांव धौड़ंग में करीब सात एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कच्ची सड़कें तोड़ दी। जिला नगर योजनाकार विभाग ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र में आने वाले राजस्व संपदा मौजा धौड़ंग में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी।
विज्ञापन

डीसी के आदेश पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी में बनाई सभी कच्ची सड़कें तोड़ दी। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार, समीर सैनी समेत विभागीय स्टाफ, पब्लिक हेल्थ रादौर के एसडीई रवि बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा थाना प्रभारी रादौर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। लोगों को कंट्रोल एरिया एक्ट के तहत नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन विभागीय आदेशों की पालन नहीं किया गया। वहीं, भू-मालिकों ने आवश्यक अनुमति लिए बिना कॉलोनी विकसित करने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट की खरीद-फरोख्त न करें। बिना अनुमति अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed