फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Congress burned an effigy of the Chief Election Commissioner

Yamuna Nagar News: कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

Sat, 24 Oct 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 24 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The Congress burned an effigy of the Chief Election Commissioner
प्रतापनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त के ​खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापनगर की ओर से शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका।
कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता वालिया टेंट हाउस के पास एकत्रित हुए। यहां से ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला मुख्य बस स्टैंड चौक पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

ग्रामीण जिलाध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से इस्तेमाल करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच उठाने का आह्वान किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरपंच पंडित अमित मुजाफत ने भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास कायम रहना लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश मेहरामपुर, जिला महासचिव मुकेश पाल, बलदेव श्योराण, गुरदीप सिंह, नरवेल सिंह, जयचंद कश्यप, मान सिंह, तरुण वालिया, दीपक सरपंच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed