{"_id":"6a74dff3439a663a99089f9c","slug":"three-lakh-rupees-recovered-in-robbery-at-businessmans-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160846-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कारोबारी के घर लूट में तीन लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कारोबारी के घर लूट में तीन लाख रुपये बरामद
Fri, 07 Aug 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी में प्लाईवुड कारोबारी के घर हुई लूट के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों हर्ष और मनप्रीत से रिमांड के दौरान तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। एक दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद वीरवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मामले की मुख्य आरोपी वर्षा को अदालत पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। सीआईए-वन प्रभारी राजकुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर लूट की रकम में से तीन लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
गौरतलब है कि प्रोफेसर कॉलोनी निवासी प्लाईवुड कारोबारी के घर पर उनकी पूर्व सहायिका वर्षा ने अपने दोनों बेटों हर्ष और मनप्रीत के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच के अनुसार कारोबारी के घर से बाहर होने की जानकारी मिलने पर तीनों आरोपी घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन
उन्होंने सबसे पहले सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी महज तीन मिनट के भीतर घर में रखी नकदी लेकर भाग हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व अन्य सुरागों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने मां को जेल भेजकर बेटों का रिमांड दिया था।