सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three suspects involved in the shooting were arrested in an encounter

Yamuna Nagar News: फायरिग करने के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three suspects involved in the shooting were arrested in an encounter
मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग के निशानों की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : samba news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


यमुनानगर। शहर के सिटी मॉल और रेलवे रोड स्थित वरयाम सिंह अस्पताल में शनिवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने रविवार सुबह कांसापुर के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। करीब 25 से 30 राउंड चली गोली में दो के पैर में गोली लगी है। तीसरा बाइक से गिरकर घायल हो गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदमाशों की पहचान करनाल के गांव बक्कल निवासी नितिन (17), तरावड़ी निवासी सागर (17) और कुरुक्षेत्र के न्यू बस स्टैंड निवासी गुरलाल (19) के रूप में हुई है। मुठभेड़ के बाद आरोपियों से एक विदेशी तथा एक देसी पिस्टल बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान सीआईए टू इंचार्ज राकेश को दो और सीआईए वन इंचार्ज राजकुमार को एक गोली लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार तीन बदमाश रेलवे रोड स्थित मल्टी स्पेशलिटी वरयाम अस्पताल में घुसे। दोनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। रिसेप्शन के पास पहुंचते ही उन्होंने ताबड़तोड़ 13 से 14 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां अस्पताल की दीवारों और सोफों में लगीं। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
अस्पताल में फायरिंग के कुछ ही देर बाद बदमाश सिटी मॉल पहुंचे और वहां भी तीन से चार राउंड गोलियां चलाकर भाग निकले। फायरिंग से मॉल के शीशों में छेद हो गए। बताया गया कि हमलावर मौके पर कुख्यात गैंगस्टर काला राणा और इनामी बदमाश शुभम पंडित के नाम की पर्ची फेंककर गए थे।
इससे साफ हो गया कि वारदात के पीछे संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है। दोनों घटनास्थलों के बीच करीब तीन किलोमीटर की दूरी होने से पुलिस ने अंदेशा जताया कि दोनों वारदात एक ही गिरोह ने अंजाम दी हैं। घटनाओं का वीडियो सामने आते ही पुलिस सतर्क हो गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया गया।
रविवार सुबह करीब पांच बजे सीआईए वन और सीआईए टू की टीमें रटौली से अंसल टाउन की ओर गांव सुढैल की तरफ बढ़ रही थीं। इसी दौरान पुलिस की बदमाशों से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी क्रॉस फायर किया। करीब 25 से 30 राउंड चली गोलीबारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया।
पुलिस की गोली लगने से बदमाश गुरलाल और नितिन घायल हो गए। तीसरा आरोपी सागर बाइक से गिरकर घायल हो गया। लेकिन, इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली सीधे पुलिस अधिकारियों को लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट उनकी जान की ढाल बन गई। अधिकारियों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे गोलियां शरीर में प्रवेश नहीं कर सकीं और वे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में राहत की सांस ली।
मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे एसपी
मुठभेड़ के बाद मौके पर एसपी कमलदीप गोयल पहुंचे। यहां उन्होंने दोनों तरफ से हुई फायरिंग घटना का जायजा लिया और कर्मचारियों दिशा-निर्देश दिए। एसपी गोयल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे किस गैंग से जुड़े हैं और उनके खिलाफ पहले से कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे। प्रारंभिक जांच में किसी भी आरोपी का आपराधिक इतिहास नहीं पता चला है।
अस्पताल संचालक के बेटे से मांगी गई थी रंगदारी : डीएसपी
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अस्पताल संचालक के बेटे को 17 दिसंबर को फोन कर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उस समय पुलिस ने सुरक्षा भी मुहैया कराई थी। इसके बावजूद बदमाशों ने शनिवार रात फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हमला उसी रंगदारी प्रकरण से जुड़ा है या नहीं।

मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग के निशानों की जांच करती पुलिस। संवाद

मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग के निशानों की जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : samba news

मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग के निशानों की जांच करती पुलिस। संवाद

मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग के निशानों की जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : samba news

मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग के निशानों की जांच करती पुलिस। संवाद

मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग के निशानों की जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : samba news

मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग के निशानों की जांच करती पुलिस। संवाद

मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग के निशानों की जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : samba news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed