{"_id":"69bc509225e4bd087e07d709","slug":"two-more-accused-arrested-in-dealers-murder-conspiracy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153074-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डीलर की हत्या की साजिश में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डीलर की हत्या की साजिश में दो और आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कार सेल-परचेज के एक डीलर की हत्या की साजिश के मामले में एसटीएफ की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। रिमांड पर लिए गए चार शूटरों से पूछताछ में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में एसटीएफ ने बुधवार रात को कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव जुब्बल निवासी जोगेश कांबोज और गांव ठसका खादर निवासी तजिंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों को वीरवार को अदालत में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया है। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार इन गिरफ्तारियों से मामले में अहम कड़ियां जुड़ने लगी हैं।
एसटीएफ की ओर से रविवार रात को पकड़े गए चारों शूटरों को दो दिन की रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसी दौरान जोगेश और तजिंद्र के नाम सामने आए। पुख्ता इनपुट मिलने के बाद एसटीएफ टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों को काबू कर लिया।
जांच में यह भी स्पष्ट हो चुका है कि पूरी साजिश विदेश में बैठे एक कुख्यात अपराधी के इशारे पर रची जा रही थी। वारदात को अंजाम देने के लिए अलग-अलग लोगों को अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। कोई रेकी कर रहा था, तो कोई हथियार की व्यवस्था में लगा था।
एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच जारी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों और विदेश तक जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाई जा रही है।
Trending Videos