सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cylinder not received after booking, subsidy credited to account

Yamuna Nagar News: बुकिंग के बाद नहीं मिला सिलिंडर, खाते में आई सब्सिडी

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Cylinder not received after booking, subsidy credited to account
कुरुक्षेत्र। कॉपी एंट्री, जिसमें तीन महीने से नहीं कोई बुकिंग। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच अब गड़बड़ी के मामले भी सामने आने लगे हैं। एक ओर लोग सुबह सात बजे से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ उपभोक्ताओं के पास बिना डिलीवरी होने और सब्सिडी खातों में पहुंचने के मैसेज आ रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
Trending Videos

ऐसे ही एक मामले में एक उपभोक्ता प्रेम सिंह के मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आया और खाते में सब्सिडी भी जमा होने की सूचना मिली। उसका कहना था है कि उसने बुकिंग तो करवाई थी, लेकिन न तो उसने भुगतान किया और न ही उसे सिलिंडर मिला है। ऐसे में बिना डिलीवरी के सब्सिडी कैसे खातों में हा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी के नियमों के अनुसार गांवों में 45 दिन बाद ही दोबारा बुकिंग होगी, ऐसे में अब उसे अगला सिलिंडर भी समय पर नहीं मिल पाएगा। प्रेम सिंह ने बताया कि कॉपी उनकी पत्नी के नाम पर है। इसके बाद उन्होंने गैस एजेंसी में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन चार दिन से लगातार चक्कर लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ।
वहीं, गांव बारना निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन महीने से सिलिंडर नहीं लिया है, फिर भी उनके पास डिलीवरी का मैसेज आ गया। अब सिस्टम में डिलीवर दिखने के कारण वे नया सिलिंडर नहीं ले पा रहे, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद

कुरुक्षेत्र। कॉपी एंट्री, जिसमें तीन महीने से नहीं कोई बुकिंग। संवाद

कुरुक्षेत्र। कॉपी एंट्री, जिसमें तीन महीने से नहीं कोई बुकिंग। संवाद

कुरुक्षेत्र। कॉपी एंट्री, जिसमें तीन महीने से नहीं कोई बुकिंग। संवाद

कुरुक्षेत्र। कॉपी एंट्री, जिसमें तीन महीने से नहीं कोई बुकिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed