{"_id":"6a75911ddb06434886015e36","slug":"two-youths-returning-from-kanwar-yatra-killed-after-being-run-over-by-an-unidentified-truck-in-yamunanagar-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कांवड़ यात्रा से लौट रहे दो युवकों की अज्ञात ट्रक के कुचलने से मौत, यमुनानगर में दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कांवड़ यात्रा से लौट रहे दो युवकों की अज्ञात ट्रक के कुचलने से मौत, यमुनानगर में दर्दनाक हादसा
Fri, 07 Aug 2026 01:32 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:32 PM IST
सार
परिजनों के अनुसार सचिन की इसी वर्ष फरवरी में शादी हुई थी। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और पढ़ाई के साथ-साथ काम कर परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था। वहीं अजय दो भाइयों में छोटा था और खेती-बाड़ी का कार्य करता था। दोनों पहली बार हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की गुरुवार देर रात यमुनानगर के रादौर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर गांव घोड़ग के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने घर लौट रहे दोनों युवकों को पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान जींद जिले के नरवाना के मोरपट्टी मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय सचिन पुत्र शमशेर सिंह तथा 21 वर्षीय अजय कुमार उर्फ काला पुत्र बीरा राम के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में विक्रम कुमार ने बताया कि वह अपने ताऊ के बेटे सचिन, गांव के अजय कुमार, गांव लोन निवासी आशीष कुमार और अन्य साथियों के साथ 3 अगस्त को हरिद्वार से कांवड़ लेने गए थे। सभी श्रद्धालु गंगाजल लेकर पैदल अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
गुरुवार रात करीब 11 बजे जब उनका जत्था गांव घोड़ग के पास पहुंचा, तभी यमुनानगर की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से सचिन और अजय को जोरदार टक्कर मार दी। विक्रम ने बताया कि उसने समय रहते सड़क किनारे छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, जबकि दोनों साथी ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस और एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसआई सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए।
परिजनों के अनुसार सचिन की इसी वर्ष फरवरी में शादी हुई थी। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और पढ़ाई के साथ-साथ काम कर परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था। वहीं अजय दो भाइयों में छोटा था और खेती-बाड़ी का कार्य करता था। दोनों पहली बार हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे।
विक्रम कुमार ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रियों के लिए बेहतर रोशनी, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन था, जबकि हरियाणा में प्रवेश करते ही कई स्थानों पर अंधेरा और ट्रैफिक व्यवस्था का अभाव देखने को मिला। उनका कहना है कि यदि मार्ग पर पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था होती तो शायद यह हादसा टल सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन रात में ही यमुनानगर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए, जिन्हें अंतिम संस्कार के लिए जींद ले जाया गया। थाना सदर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।