बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tragic accident in Yamunanagar; two youths returning from Kanwar Yatra were crushed by an unknown truck.

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा; कांवड़ यात्रा से लौट रहे दो युवकों को अज्ञात ट्रक ने कुचला

Naveen Naveen
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:05 PM IST
Tragic accident in Yamunanagar; two youths returning from Kanwar Yatra were crushed by an unknown truck.
कांवड़ यात्रा से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की गुरुवार देर रात यमुनानगर के रादौर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर गांव घोड़ग के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने घर लौट रहे दोनों युवकों को पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जींद जिले के नरवाना के मोरपट्टी मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय सचिन पुत्र शमशेर सिंह तथा 21 वर्षीय अजय कुमार उर्फ काला पुत्र बीरा राम के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में विक्रम कुमार ने बताया कि वह अपने ताऊ के बेटे सचिन, गांव के अजय कुमार, गांव लोन निवासी आशीष कुमार और अन्य साथियों के साथ 3 अगस्त को हरिद्वार से कांवड़ लेने गए थे। सभी श्रद्धालु गंगाजल लेकर पैदल अपने गांव लौट रहे थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे जब उनका जत्था गांव घोड़ग के पास पहुंचा, तभी यमुनानगर की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से सचिन और अजय को जोरदार टक्कर मार दी। विक्रम ने बताया कि उसने समय रहते सड़क किनारे छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, जबकि दोनों साथी ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस और एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसआई सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों के अनुसार सचिन की इसी वर्ष फरवरी में शादी हुई थी। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और पढ़ाई के साथ-साथ काम कर परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था। वहीं अजय दो भाइयों में छोटा था और खेती-बाड़ी का कार्य करता था। दोनों पहली बार हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। विक्रम कुमार ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रियों के लिए बेहतर रोशनी, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन था, जबकि हरियाणा में प्रवेश करते ही कई स्थानों पर अंधेरा और ट्रैफिक व्यवस्था का अभाव देखने को मिला। उनका कहना है कि यदि मार्ग पर पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था होती तो शायद यह हादसा टल सकता था। घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन रात में ही यमुनानगर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए, जिन्हें अंतिम संस्कार के लिए जींद ले जाया गया। थाना सदर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के खेल का भंडाफोड़, मामले की जानकारी देते डॉ. सुशील कुमार गुप्ता

07 Aug 2026

लखनऊ: सीतापुर हाईवे पर कार में जिंदा जला युवक, हत्या की आशंका

07 Aug 2026

VIDEO: पंपापुरी पार्क में गेट लगाने पर हंगामा, सभासद ने शुरू की भूख हड़ताल

07 Aug 2026

VIDEO: जाराबिजली के लोगों ने देवताओं को समर्पित वाद्य यंत्रों से की सिस्टम को जगाने की कोशिश

07 Aug 2026

महापंचायत से पहले किसान नेता श्रवण कुशवाहा नजरबंद; VIDEO

07 Aug 2026
विज्ञापन

लखनऊ में कार में लगी आग, एक युवक जिंदा जला

07 Aug 2026

VIDEO: आगरा में आयकर विभाग का फाइनेंस कंपनी पर सर्वे, पैसा लो कंपनी के ठिकानों पर चल रही जांच

06 Aug 2026
विज्ञापन

गुरुग्राम में 7 माह बाद भी शुरू नहीं हो सका खेल छात्रावास का निर्माण

06 Aug 2026

भोजशाला में साध्वी ऋतंभरा ने किया पूजन: बोलीं- संतान तुलसी के पौधे जैसी, उन्हें संस्कारों के गंगाजल से सींचें

06 Aug 2026

Meerut: हरिद्वार से जल ला रही गर्भवती को हुई प्रसव पीड़ा, बेटे को दिया जन्म

06 Aug 2026

Meerut: बारिश में शिवालयों की ओर बढ़ते रहे कांवड़िये, गूंजता रहा बोल बम

06 Aug 2026

Meerut: हस्तिनापुर के नेहरू पार्क में भव्य होगा तीज महोत्सव, साफ-सफाई कराई

06 Aug 2026

Meerut: गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी, भीमगौड़ा और बिजनौर बैराज से बढ़ा डिस्चार्ज

06 Aug 2026

Meerut: जिलाधिकारी ने गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

06 Aug 2026

हरदुआगंज के गांव भोजपुर में भौंकने पर मादा श्वान और विरोध करने पर युवक को मारी गोली

06 Aug 2026

Meerut: 'यूपी की पुलिस की तरह हो दिल्ली पुलिस, सब योगी आदित्यनाथ की देन', एसपी से बोले कांवड़िये

06 Aug 2026

Meerut: बारिश के बीच मेरठ के बेगमपुल से गुजरे कांवड़िये

06 Aug 2026

Meerut: एडीजी ने शोभित विवि और हेलीपैड का किया निरीक्षण, कांवड़ मार्ग पर पैदल गश्त

06 Aug 2026

Meerut: सरोपा सम्मान समारोह में गुरु साहिबानों के संदेश पर चलने का किया आह्वान

06 Aug 2026

Meerut: तीज पर शिव-पार्वती विवाह सप्तपदी का मंचन, महिलाओं ने किया रैंप वॉक

06 Aug 2026

Meerut: तीज उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन

06 Aug 2026

Meerut: हाईवे पर नहीं रुकने दिए जा रहे कसाना और सारजन डीजे, भजनों पर झूमते चले कांवड़िये

06 Aug 2026

Meerut: प्रदेश स्तरीय महिला जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल, बारिश ने डाली बाधा

06 Aug 2026

बेटियों ने मोबाइल पर देखी पिता की जलती चिता

06 Aug 2026

नोएडा में कांवड़ यात्रा में महिलाओं की भी भागेदारी

06 Aug 2026

नोएडा में आरक्षण के विरोध में उतरे लोग, जल्द जंतर मंतर में करेंगे विरोध प्रदर्शन

06 Aug 2026

ग्रेटर नोएडा में कावड़ यात्रा को लेकर रघूपुरा मार्ग दो भागों में बांटा गया

06 Aug 2026

ग्रेटर फरीदाबाद के 100 से अधिक सोसाइटियों को मिलेगी गड्ढा मुक्त सड़क

06 Aug 2026

नोएडा की तैराकी प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय मंच पर अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार

06 Aug 2026

दिल्ली में बारिश ने छोटे व्यापारियों की तोड़ी कमर

06 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed