फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Warning of an indefinite strike issued to the government if demands are not met

Yamuna Nagar News: मांगे न मानने पर सरकार को दी बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

Fri, 07 Aug 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Warning of an indefinite strike issued to the government if demands are not met
हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे दमकल विभाग के कर्मचारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। मांगों के समर्थन नगर निगम और दमकल कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं। हालांकि अभी कर्मचारी संगठनों ने केवल तीन दिन की हड़ताल की घोषणा की है। वहीं मांगें पूरी न होने पर इसे अनिश्चितकाल बढ़ाने की चेतावनी भी दी है।
नगर निगम कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका असर दिखाई देने लगा है। हालांकि वीरवार को पहला दिन रहा।लेकिन बारिश से सड़क किनारे व गलियों में जलभराव के कारण गाद जमी हुई है। इसके अलावा शहर में सफाई व्यवस्था ठप रही। दूसरी तरफ आपातकालीन सेवा बहाल करने के लिए प्रशासन की ओर से रोडवेज से दस चालकों की ड्यूटी दमकल में लगाई गई है।
विज्ञापन

दमकल विभाग के 91 व नगर निगम के 403 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के पहले दिन कर्मचारियों ने नगर निगम और दमकल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रधान विजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज और मुख्य संगठनकर्ता संतोष कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा 13 मई के समझौते के बाद मांगें लागू नहीं की है। इसके लिए बार-बार आश्वासन दिया जा रहा था, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता गया। सकरार की वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर हैं।
उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को चंडीगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय वार्ता बेनतीजा रही। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, मुख्यमंत्री प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा, हरियाणा अग्निशमन विभाग महानिदेशक शेखर विद्यार्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। परंतु सरकार ने कर्मचारियों की पहले से स्वीकृत मांगों पर आदेश जारी करने में रूचि नहीं दिखाई।
गुलशन भारद्वाज ने कहा कि 13 मई को सरकार ने जिन मांगों पर सहमति जताई थी, आज तक उन पर सरकारी आदेश जारी नहीं किया गया। बार-बार वादाखिलाफी कर सरकार कर्मचारियों विश्वास तोड़ा है। नेताओं ने कहा कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारी आठ अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे।

यदि आठ अगस्त तक सरकार सहमत मांगें लागू नहीं करती, तो आंदोलन अनिश्चितकालीन हो सकता है। दमकल कर्मचारियों ने सात अगस्त को जिला मुख्यालयों पर रैलियों में भाग लेने और संयुक्त किसान मोर्चा एवं सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के आह्वान पर दस अगस्त को जेल भरो आंदोलन में शामिल होने का एलान किया है। इस दौरान जिला प्रधान महिपाल सौदे, सचिव सतीश कुमार, उप प्रधान प्रेम प्रकाश, राजबीर, मेवा राम, रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला प्रधान जोत सिंह, सीटू जिला संयोजक शरबत्ती, सीटू नेता सतपाल सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed