{"_id":"6a78c4f2ea25d5d32f04e74d","slug":"women-immersed-in-the-spirit-of-teej-performed-a-dance-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161024-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीज के रंग में रंगी महिलाओं ने किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीज के रंग में रंगी महिलाओं ने किया नृत्य
Sun, 09 Aug 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
तीज उत्सव के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजीं संगठन की पदाधिकारी। संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अग्रवाल महिला संगठन की ओर से हुडा स्थित निजी होटल में तीज उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया और तीज के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। पूरा वातावरण सावन और तीज के रंग में रंगा नजर आया।
संगठन की महासचिव पूजा बंसल की अगुवाई में हुआ। शुभारंभ महासचिव पूजा बंसल और कोषाध्यक्ष स्वाति बंसल ने महाराजा अग्रसेन की आरती के साथ किया। सिविल अस्पताल की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। संगठन की प्रधान रितु गुप्ता ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
प्रधान रितु ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। इन्हें हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के साथ बच्चों, बेटियों और बहुओं को भी इनसे जोड़ना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ा सके। मनोरंजक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने लिया हिस्सा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एंकर तानी ने महिलाओं का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने तंबोला, रील क्वीन, गिद्धा क्वीन और मिसेज तीज सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाईं। अन्य मनोरंजक गेम्स और गतिविधियों में भी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगठन की ओर से एंकर तानी का विशेष आभार व्यक्त किया गया। तीज के पारंपरिक गीतों की धुन बजते ही महिलाएं नृत्य करने लगीं।
सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया। कार्यक्रम में रेखा आर्य, स्नेहा, पूनम, अनुपम गोयल, पारुल अग्रवाल, पारुल गर्ग, पूजा गर्ग, कविता जैन, विभा गुप्ता, रेनू जिंदल, मंजू अग्रवाल, प्रवीण लूथरा और स्नेह शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहीं।