सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women Who Have Done Outstanding Work Honored

Yamuna Nagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Women Who Have Done Outstanding Work Honored
नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मेयर सुमन बहमनी व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सुदर्शन फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तीकरण, नारी शक्ति सम्मान समारोह करवाया गया। कार्यक्रम नगर निगम कार्यालय में हुआ। इस दौरान नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
महापौर सुमन बहमनी मुख्यातिथि रहीं। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, पार्षद विभोर पहुजा, मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़ विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम संस्था प्रधान संदीप बजाज के नेतृत्व में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महापौर ने कहा कि महिलाएं केवल सृजनकर्ता ही नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि की आधारशिला हैं। उन्होंने नवरात्र पर देवी स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि महिला की आठ भुजाएं उसकी विभिन्न शक्तियों का प्रतीक हैं। हर महिला को अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए।
उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज से बुराइयों को दूर कर संस्कारों का संचार करती हैं और जहां महिला शक्ति सुदृढ़ होती है, वहां हर कार्य श्रेष्ठ रूप में संपन्न होता है। महापौर ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को संस्कारयुक्त बनाने के साथ शारीरिक व मानसिक रूप से भी सशक्त करें। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह व कर्नल सोफिया कुरैशी का उदाहरण दिया और कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर और साहसी बनाने की आवश्यकता है। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य नारी शक्ति को और सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed