{"_id":"6a383aa028f67d29cd0c6cda","slug":"yoga-practice-was-conducted-at-all-nirankari-bhawans-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-158257-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सभी निरंकारी भवन में कराया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सभी निरंकारी भवन में कराया योगाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
संत निरंकारी भवन में योगाभ्यास करते लोग। मिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संत निरंकारी सत्संग भवन में योग शिविर लगाया गया। संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार यमुनानगर, जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, सरस्वती नगर, रादौर, व्यासपुर, प्रताप नगर सहित देश के 1500 से अधिक केंद्रों पर योग सत्र करवाए गए।
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव जोगिंद्र सुखीजा ने बताया कि वर्ष 2015 से फाउंडेशन द्वारा योग दिवस का राष्ट्रव्यापी अभियान नियमित रूप से चल रहा है। योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली धरोहर है, जो केवल शरीर को सशक्त ही नहीं बनाती, बल्कि मन को स्थिरता, विचारों को सकारात्मकता और आत्मा को चेतना प्रदान करती है। इसके नियमित अभ्यास से तनाव एवं जीवनशैली संबंधी चुनौतियों पर नियंत्रण प्राप्त कर व्यक्ति आत्मिक संतोष, मानसिक प्रफुल्लता और सामाजिक सद्भाव की दिशा में अग्रसर होता है।