सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man staying at a dharamshala commits suicide by hanging himself

Yamuna Nagar News: धर्मशाला में ठहरे युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Young man staying at a dharamshala commits suicide by hanging himself
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। जगाधरी स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के नवादा कलां निवासी 32 वर्षीय सोनू का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोनू नगर निगम के सफाई ठेकेदार के अधीन कार्य करता था वह दस जून की शाम धर्मशाला में कमरा लेकर ठहरा था। रविवार सुबह रोजाना की तरह चाय पहुंचाने वाला कर्मचारी सुनील तिवारी उसके कमरे पर गया, लेकिन कई बार दस्तक देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद दोबारा पहुंचने पर भी दरवाजा बंद रहा। संदेह होने पर उसने दरवाजे के ऊपरी हिस्से से कमरे के भीतर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि युवक ने कपड़े का फंदा बनाकर जान दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसकी तलाशी ली, जिसमें मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अभी आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed