सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth accused of stealing from tube wells arrested

Yamuna Nagar News: ट्यूबवेलों से चोरी करने का आरोपी युवक पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Mar 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
Youth accused of stealing from tube wells arrested
विज्ञापन
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने खेतों में लगी ट्यूबवेल की मोटरों को चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक किसी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए फतेहपुर नहर पुल के पास घूम रहा है। इस सूचना पर टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत मौके पर जाकर एक युवक को काबू किया। पूछताछ में जिसकी पहचान डेहा बस्ती दड़वा निवासी हर्ष के रूप में हुई। पूछताछ करने पर आरोपी ने 29 जनवरी को गांव फतेहपुर से किसानों के खेतों में से ट्यूबवेलों की मोटर व स्टेबलाइजर चोरी करने की वारदात को कबूल किया। आरोपी से सामान भी बरामद किया गया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed