{"_id":"6a319d355f96b0197f047d01","slug":"youth-invited-to-the-sports-festival-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157957-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खेल महोत्सव के लिए युवाओं को दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खेल महोत्सव के लिए युवाओं को दिया न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को प्रतियोगिताओं की जानकारी देते भाजयुमो नेता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। बहादरपुर में 20 व 21 जून को होने वाले खेल महोत्सव के लिए भाजयुमो नेता आगम हरीश गुर्जर ने छछरौली और आसपास के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान युवाओं को प्रतियोगिता में भाग लेने का न्योता दिया गया।
खेल प्रतियोगिता बहादरपुर स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवक व युवतियां भाग ले सकेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 जून रहेगी। प्रतियोगिताएं प्रतिदिन शाम 5:30 से 7:30 बजे तक करवाई जाएंगी। खेल महोत्सव में ब्रॉड जंप, 50 मीटर स्प्रिंट, टायर फ्लिप, हर्डल जंप, जिग-जैग कोन्स, आर्मी क्रॉल, बैलेंस बीम, सैंडबैग कैरी, रोप पुल, मंकी रन तथा 100 मीटर फाइनल स्प्रिंट प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान गुर्जर ने खेल स्टेडियम, बस स्टैंड, राजकीय विद्यालय रोड सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर युवाओं से संवाद किया और उन्हें खेल महोत्सव के उद्देश्य व प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं।
विज्ञापन
आगम अनंत फाउंडेशन इवेंट की ओर से यह खेल महोत्सव मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं में खेल को बढ़ावा देने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम नहीं हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और सकारात्मक सोच विकसित करने का भी सशक्त साधन हैं। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि संजीव सैनी, कोच रमनजीत सिंह, सुधीर कोच, कपिल तथा मनीष गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।