बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth is the foundation of change and innovation: Ashok

युवा वर्ग परिवर्तन और नवाचार की नींव : अशोक

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Apr 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
Youth is the foundation of change and innovation: Ashok
विज्ञापन
रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिक महोत्सव की संध्या का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में चेयरमैन अशोक कुमार सहित कई शिक्षाविदों ने भाग लिया। चेयरमैन ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवा वर्ग परिवर्तन और नवाचार की नींव है। संस्थान के निदेशक डॉ. एस के गर्ग ने बताया कि इस वर्ष संस्थान ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के साथ 17 मेरिट स्थान और 2 स्वर्ण पदक हासिल किए। 133 विद्यार्थियों को करीब 10 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई तथा 309 छात्रों को रोजगार दिलाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें सोलो सिंगिंग, डांस, जैम, मंडला आर्ट व अन्य स्पर्धाओं में छात्रों ने प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed