{"_id":"69f283e7b6b8bd3f4d071404","slug":"youths-create-ruckus-in-hotel-allege-assault-on-staff-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155200-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: होटल में युवकों का हंगामा, कर्मचारियों को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: होटल में युवकों का हंगामा, कर्मचारियों को पीटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के एक होटल में मंगलवार देर रात कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों की पिटाई की। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने शराब के नशे में होटल में तोड़फोड़ की और उसकी सोने की अंगूठी छीन ली।
होटल में रिसेप्शन पर कार्यरत गौरव ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में ्रबताया कि 20 अप्रैल की रात करीब 11 बजे दो युवक कमरे में ठहरे थे, जिन्होंने बाद में अपने चार अन्य साथियों को भी बुला लिया। सभी युवक कमरे में शराब पीकर शोर-शराबा करने लगे। जब गौरव ने नियमों का हवाला देते हुए एक कमरे में अधिक लोगों के ठहरने पर आपत्ति जताई, तो आरोपी भड़क उठे और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। स्टाफ ने जब इसका विरोध जताया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान हाउसकीपिंग स्टाफ सोहिल बीच-बचाव के लिए आया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की। आरोप है कि युवकों ने कमरे में लगी एलईडी भी तोड़ दी। इसके बाद आरोपी गौरव और सोहिल को जबरन रिसेप्शन से नीचे ले गए, जहां ईंटों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। घटना के दौरान गौरव की उंगली से सोने की अंगूठी छीन ली गई, जबकि चांदी का कड़ा निकालने की कोशिश भी की गई। संवाद
Trending Videos