फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   277 meritorious students beam with joy upon receiving the Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman

Solan: भविष्य ज्योति सम्मान पाकर चहके 277 मेधावी, बरोटीवाला में अमर उजाला ने आयोजित किया समारोह

Wed, 22 Jul 2026 10:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 10:00 PM IST
सार

समारोह में बद्दी-बरोटीवाला क्षेत्र के 20 निजी और सरकारी स्कूलों के 10वीं एवं 12वीं के 277 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक (एसपी) बद्दी विनोद धीमान और विशिष्ट अतिथि ईएसआईसी से सेवानिवृत्त सहायक निदेशक देवव्रत यादव और माइल स्टोन गेयर कंपनी के ग्रुप प्रेजिडेंट एमके श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

विज्ञापन
277 meritorious students beam with joy upon receiving the Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman
भविष्य ज्योति सम्मान पाकर चहके 277 मेधावी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 बरोटीवाला कॉलेज में अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बद्दी-बरोटीवाला क्षेत्र के 20 निजी और सरकारी स्कूलों के 10वीं एवं 12वीं के 277 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक (एसपी) बद्दी विनोद धीमान और विशिष्ट अतिथि ईएसआईसी से सेवानिवृत्त सहायक निदेशक देवव्रत यादव और माइल स्टोन गेयर कंपनी के ग्रुप प्रेजिडेंट एमके श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह में मेधावियों को सम्मानित करने के साथ-साथ अधिकारियों और शिक्षाविदों ने कॅरिअर से जुड़े टिप्स दिए। एसपी विनोद धीमान ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। यदि जीवन में कोई उल्लेखनीय मुकाम हासिल करना है तो निरंतर मेहनत करनी होगी। उन्होंने युवाओं से नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर देश और समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा नई चीजें सीखने की ललक होनी चाहिए। असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि देवव्रत यादव ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद सबसे बड़ा होता है। किसी भी कार्य की शुरुआत उनके आशीर्वाद से करने पर सफलता की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को रटने के बजाय विषय को समझकर पढ़ने की सलाह दी।

विज्ञापन

नंबरों नहीं, अपनी क्षमता के पीछे भागें
माइल स्टोन गेयर कंपनी के ग्रुप प्रेजिडेंट एमके श्रीवास्तव ने कहा कि कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। ऐसे समय में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। यदि सीखने का जज्बा हो तो हर चुनौती पर विजय पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी शुरुआती वर्षों में पूरी लगन से मेहनत करें तो भविष्य का संघर्ष काफी कम हो जाता है। समाजसेवी कृष्ण कुमार कौशल ने कहा कि बच्चों को केवल अंकों की दौड़ में नहीं भागना चाहिए। कई बार कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी मेहनत और व्यावहारिक समझ के दम पर जीवन में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से हमेशा सकारात्मक सोच रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी रही। सहयोगी संस्थाओं में आरआईसी नालागढ़-बद्दी, नोबेल सोलर, आरटी बिल्डटेक, तारादेवी एंक्लेव शिमला, नर सेवा नारायण सेवा समिति बद्दी तथा राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे उपस्थित
समारोह में आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी के रजिस्ट्रार डॉ. प्रहलाद गुप्ता, डॉ. ज्योति गुप्ता, आरआईसी नालागढ़-बद्दी की निदेशक सरोज शर्मा, नोबेल सोलर से चेतन ठाकुर, आरटी बिल्डटेक से मोहिंदर ठाकुर, तारादेवी एंक्लेव शिमला से वैशाली, नर सेवा नारायण सेवा समिति के मुख्य संयोजक राधा गोबिंद मंत्री, परमवीर चौहान, निर्मल शम्मी, अनुपम शर्मा, अभिनव गुप्ता और प्रेमलता ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

मेधावियों ने साझा किए अनुभव
नालागढ़ के मित्तियां स्कूल की छात्रा शानवी धीमान और युवराज ने कहा कि अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मानित होकर उन्हें बेहद गर्व महसूस हुआ। ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ता है। विवेक इंटरनेशनल स्कूल, बद्दी की सिया चौधरी ने कहा कि मंच पर सम्मानित होना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। इससे देश के लिए कुछ बेहतर करने का उनका संकल्प और मजबूत हुआ है। चारू ठाकुर ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है। सेंट बीर स्कूल कुल्हाड़ीवाला की अंकिता ने कहा कि सम्मान मिलने के साथ-साथ पुलिस और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलना सबसे बड़ी उपलब्धि रही। उनकी बातों से बहुत कुछ सीखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed