फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Actress Preity G Zinta donated Rs 30 lakh to the disaster affected people of Himachal through an organization

Preity G Zinta : अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हिमाचल के आपदा प्रभावितों को संस्था के माध्यम से दिए 30 लाख रुपये

Mon, 22 Sep 2025 10:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 22 Sep 2025 10:54 PM IST
सार

Preity G Zinta Help Himachal : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी आइपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की ओर से हिमाचल को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। 
 

विज्ञापन
Actress  Preity G Zinta donated Rs 30 lakh to the disaster affected people of Himachal through an organization
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला शिमला से संबंध रखने वाली बाॅलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हिमाचल में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने शिमला के सर्बजीत सिंह बॉबी की संस्था को मंडी और कुल्लू में हुए नुकसान के बाद राहत कार्यों के लिए यह राशि जारी की है। प्रीति जिंटा ने अपनी आइपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की ओर से 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू के आपदा प्रभावित गांवों को अभी भी सबसे अधिक मदद की आवश्यकता है।

विज्ञापन


प्रीति जिंटा की ओर से की गई मदद से हमार हौसला बढ़ा है। अब हम कुल्लू में 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की मदद करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हम पहले से ही मंडी के सराज में प्रभावित परिवारों की मदद कर चुके हैं। तीस हजार किलो चावल, पांच हजार किलो दालें और पांच हजार किलो आटा प्रभावितों तक पहुंचाया जा चुका है। अभी तक छह गाड़ियां पहुंचाई जा चुकी हैं जबकि 11 से 15 गाड़ियों को जल्द अलग स्थानों में राशन लेकर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले के बंजार, सैंज और अन्य क्षेत्रों में प्रभावितों को मदद की जरूरत है। साथ ही चंबा को भी मदद की दरकार है लेकिन अभी तक हम चंबा तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी भी इन क्षेत्रों के लोग राशन का इंतजार कर रहे हैं। जिला कुल्लू में 69 से ज्यादा गांव आपदा की मार झेल रहे हैं। हालत यह है कि कई गांव पूरी तरह से धंस गए हैं। यहां उचित मदद भी नहीं पहुंच पा रही है। मातला गांव में एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी दरार पड़ चुकी है। गांव की सड़क भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह प्रदेश में आई इस आपदा में लोगों की मदद के लिए हमारी संस्था या निजी तौर पर अपने स्तर पर भी मदद के लिए आगे आएं, जिससे प्रदेश में आई इस आपदा में लोगों की मदद करके उनकी जख्मों पर मरहम लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed