सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   13-year-old Anu triumphs in wrestling bouts.

Bilaspur News: 13 साल के अनु ने दंगलों में बजाया जीत का डंका

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 21 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
13-year-old Anu triumphs in wrestling bouts.
जुखाना दंगल में पहलवान अनु को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
एक माह में जीते कई बड़े दंगल, राष्ट्रीय स्तर के पहलवान को भी दी मात


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला क्षेत्र के गसौड़ गांव का 13 वर्षीय युवा पहलवान अनु इन दिनों जिला और प्रदेश के दंगलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। कम उम्र में बड़े और अनुभवी पहलवानों को पटकनी देकर अनु ने कुश्ती जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। बीते एक माह के दौरान क्षेत्र में आयोजित लगभग सभी प्रमुख दंगलों में अनु ने माली जीतकर बाल केसरी का खिताब अपने नाम किया है।
हाल ही में श्री नयना देवी में आयोजित प्रतिष्ठित दंगल में अनु ने खेलो इंडिया अंडर-20 प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता और मोही अखाड़े के पहलवान अब्दुल को कड़े मुकाबले में पराजित कर सभी को चौंका दिया। महज 13 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्तर के पहलवान को हराना उसकी असाधारण प्रतिभा का प्रमाण माना जा रहा है। अनु के नाम राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि भी दर्ज है। इसी वर्ष तमिलनाडु में आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उसने ग्रीको-रोमन शैली में रजत पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरव का विषय रही है। वर्तमान में अनु अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों में भी बड़े और अधिक अनुभवी पहलवानों को लगातार पराजित कर रहा है। उसने झंडा मेला, निहारखन बासला दंगल, नम्होल, धुनी पंजैल, बैरी, लखनपुर, बरमाणा, बाहट कसोल, सायर और नयना देवी सहित कई प्रतिष्ठित दंगलों में बाल केसरी का खिताब जीता है। अनु हनुमान अखाड़ा लखनपुर में मुख्य कोच बलवीर चिल्ला के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहा है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और परिवार के सहयोग को दिया है। अनु के पिता अशरफ अली ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि माता रुबीना गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed