{"_id":"6a3681d97894a3d6a90bd916","slug":"1352-candidates-to-take-neet-in-the-district-today-preparations-complete-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162156-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में आज 1352 अभ्यर्थी देंगे नीट, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में आज 1352 अभ्यर्थी देंगे नीट, तैयारियां पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
नीट परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परीक्षा के लिए बनाए गए हैं पांच केंद्र, परीक्षा को लेकर हुई समीक्षा बैठक
सभी परीक्षार्थियों को 1:30 बजे से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में रविवार को नीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 1352 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को तैयारियों की समीक्षा को लेकर बचत भवन में उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में परीक्षा के लिए की गई सभी तैयारियों की संबंधित विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बिलासपुर मुख्यालय में तीन और घुमारवीं में दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए परिवहन सेवाओं की सुगमता, पेयजल आपूर्ति, इंटरनेट सुविधा और आपातकालीन सेवाओं के तहत एंबुलेंस एवं अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सभी सुविधाएं समयबद्ध सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग को पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित बनाने और परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के तहत प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट और एक पुलिस टीम लीडर की भी तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में अनधिकृत प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
राहुल कुमार ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय 1:30 बजे से पूर्व परीक्षा केंद्रों में पहुंचने का आह्वान किया ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी परीक्षार्थी अपने साथ नया एडमिट कार्ड, वास्तविक पहचान पत्र तथा दो फोटोग्राफ साथ लाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से परीक्षा संचालन के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए, ताकि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम डॉ राजदीप सिंह, गौरव चौधरी, सहायक आयुक्त राज कुमार, केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।