सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   18 lakh cash and jewellery worth over 10 lakh stolen from former headman's house in Panjgain

Bilaspur News: पंजगाईं पूर्व प्रधान के घर से 18 लाख नकदी, 10 लाख से अधिक के जेवरात चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 02 May 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
18 lakh cash and jewellery worth over 10 lakh stolen from former headman's house in Panjgain
पंजगाईं में हुई चोरी में सीसीटीवी में जाते दिखे आरोपी। स्रोत: सीसीटीवी
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोरी कर वापस जाते हथियारों से लैस बदमाश
Trending Videos

गांव के बिल्कुल बीच स्थित एक रिहायशी घर में सेंध लगाकर दिया घटना को अंजाम
जमीन खरीदने के लिए निकाली थी बैंक से 18 लाख की रकम
गांव के बीच घर को निशाना बनाने से लोगों की सुरक्षा पर उठा सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंजगाई में शनिवार देर रात एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। गांव के बिल्कुल बीच स्थित एक रिहायशी घर में सेंध लगाकर हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। पूर्व प्रधान सुशील शर्मा उर्फ बब्बू के घर से चोर करीब 18 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए।
घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है, जब पूरा क्षेत्र गहरी नींद में था और चोर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सबसे अहम बात यह है कि यह वारदात किसी सुनसान जगह पर नहीं बल्कि गांव के बीचों-बीच स्थित घर में हुई सेंधमारी है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी का गांव के अंदर होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार जिस कमरे में नकदी और आभूषण रखे थे, वहां का एसी खराब होने के कारण पूर्व प्रधान सुशील शर्मा दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने सुनियोजित तरीके से उस कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी व संदूक में रखे 18 लाख रुपये नकद व भारी मात्रा में आभूषण समेट लिए। चोरों ने वारदात के दौरान एक खतरनाक चाल भी चली। उन्होंने सोने वाले कमरे के दरवाजे के बाहर भारी पत्थर रख दिया ताकि कोई बाहर न निकल सके और वारदात में बाधा न आए। इससे साफ है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्हें घर की पूरी जानकारी थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार के सदस्य सूरज को रात में कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। उसने तुरंत पिता को आवाज दी, जिससे चोर सतर्क हो गए। इसके बाद बदमाश तेजधार हथियार और डंडे लहराते हुए मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि सूरज ने उनका पीछा भी किया, इस दौरान रास्ते में कुछ नकदी गिर गई, लेकिन आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए। परिवार द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास लगे कैमरों में चार संदिग्ध युवक डंडों और धारदार हथियारों के साथ भागते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला है। घटना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत इलाके में नाकाबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। रातभर जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर पहचान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पूर्व प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि यदि वे उसी कमरे में सो रहे होते तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी और जान को भी खतरा था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। गांव के बीच हुई इस बड़ी वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। लोग रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपियों की पहचान का दावा किया जा रहा है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed