{"_id":"6a3693fe3e84262a94005bc8","slug":"513-candidates-turned-up-for-undergraduate-counseling-at-bilaspur-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-162195-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में स्नातक की काउंसलिंग में पहुंचे 513 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में स्नातक की काउंसलिंग में पहुंचे 513 अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में काउंसलिंग में पहुंचे अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच करते हुए प्राध्यापक। स्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरिट सूची हुई जारी, चयनित अभ्यर्थी 21 से 23 जून तक करेंगे फीस जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में बीए, बीकॉम, बीएससी कोर्स की पहली सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रक्रिया शनिवार को हुई। काउंसलिंग में लगभग 513 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें बीएससी में 100, बीकॉम में 92, बीवॉक में 69 और बीए 252 शामिल हुए। काउंसलिंग की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के दस्तावेज मूल्यांकन का कार्य किया गया। इन सभी कोर्स में दाखिला मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा। कोर्स में चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची महाविद्यालय की वेबसाइट पर लगा दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को फीस 21 जून से 23 जून तक ऑनलाइन जमा करनी होगी। दूसरी सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग की प्रक्रिया 24 जून को होगी, जिसकी मेरिट सूची उसी दिन शाम 3 बजे जारी होगी। काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को फीस 25 जून से 27 जून तक ऑनलाइन जमा करानी होगी। जिन भी अभ्यर्थियों को कॉलेज में प्रवेश मिलेगा, उनके लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम 28 जून से 30 जून तक आयोजित किया जाएगा। कॉलेज में विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी।