सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   71 students from 13 schools in the district received on-the-job training.

Bilaspur News: जिले की 13 पाठशालाओं के 71 विद्यार्थियों ने ली ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
71 students from 13 schools in the district received on-the-job training.
जिले के सरकारी स्कूल के टेलीकॉम सेक्टर के विद्यार्थी ऑन द जॉब ट्रेनिंग लेते हुए। स्रोत: डाइट जु
विज्ञापन
ब्यूटी एंड वैलनेस, प्लंबिंग, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स के छात्रों ने लिया भाग
Trending Videos

उद्देश्य : विद्यार्थियों को विषय से संबंधित दिया व्यावहारिक और व्यावसायिक अनुभव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के 13 सरकारी स्कूलों के वोकेशनल विषय पढ़ने वाले 71 विद्यार्थियों ने ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लिया। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में ब्यूटी एंड वैलनेस, प्लंबिंग, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स के छात्र शामिल हुए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने विषय से संबंधित व्यावहारिक एवं व्यावसायिक अनुभव प्रदान करना रहा, ताकि वह भविष्य में स्वरोजगार या रोजगार के अवसरों को प्राप्त कर सकें। इस प्रशिक्षण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं के 21, सुई-सुरहाड़ स्कूल के चार, स्वाहण स्कूल के तीन, सलवाड़ स्कूल के एक, बरोटा स्कूल के पांच, कपाहड़ा स्कूल के तीन, हरनोड़ा स्कूल के दो, जकातखाना स्कूल के 13, तरवाड़ स्कूल के पांच, छत स्कूल के एक, कल्लर स्कूल के तीन, सिकरोहा स्कूल के तीन, पनोह स्कूल के दो विद्यार्थी ने भाग लिया। मेधावी विद्यार्थियों ने चंडीगढ़, पिंजौर, बद्दी, नालागढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण के दौरान टेलीकॉम विषय के विद्यार्थियों को बीएसएनल एक्सचेंज परवाणु में व्यावहारिक जानकारियां प्रदान की गईं। द फैशन हबीब के मैनेजिंग डायरेक्टर जावेद रहमान एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को ब्यूटी एवं वेलनेस से जुड़े विभिन्न आधुनिक कौशलों का प्रशिक्षण व्यावहारिक ज्ञान के साथ प्रदान किया। इस प्रशिक्षण में नैनो प्लास्टिक, हेयर ट्रीटमेंट, हेयर कट, नेल आर्ट, हाइड्रा फेशियल और मेकअप जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रत्येक तकनीक के वैज्ञानिक आधार के साथ-साथ उसके सही प्रयोग की जानकारी दी गई। नैनो प्लास्टिक, हेयर ट्रीटमेंट के माध्यम से बालों को स्मूथ एवं शाइनी बनाने की प्रक्रिया समझाई गई। वहीं, हेयर कट के तहत विभिन्न स्टाइल्स एवं एंगल्स का अभ्यास कराया गया। नेल आर्ट में विद्यार्थियों ने रचनात्मक डिजाइन बनाना सीखा, जबकि हाइड्रा फेशियल के माध्यम से त्वचा की सफाई एवं हाइड्रेशन की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। मेकअप सत्र में फेस प्रेप, फाउंडेशन मैचिंग और प्रोफेशनल लुक तैयार करने के तरीके सिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक व्यावसायिक शिक्षा कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के आठ वोकेशनल ट्रेनरों को एस्कॉर्ट टीचर्स के रूप में तैनात किया था। इनमें संजीव गौतम, सौरभ शर्मा, पूनम आंचल, पूजा हुकम चंद शर्मा, दिनेश एवं पूजा शामिल रही, जिन्होंने पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग किया। उन्होंने बताया कि यह संपूर्ण कार्यक्रम जिला के जिला उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी निशा गुप्ता और डाइट जुखाला के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed