{"_id":"69d8eb5b13658bc2e504bd04","slug":"bjp-takes-out-rally-in-ghumarwin-against-the-policies-of-congress-government-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157715-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ घुमारवीं में भाजपा ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ घुमारवीं में भाजपा ने निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में भाजपा की ओर से निकाली गई रैली में कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करते हुए जमकर की नारेबाजी
पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जिताने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा ने शुक्रवार को घुमारवीं में रैली निकाली। दकड़ी चौक स्थित जगन पैलेस से शुरू हुई रैली गांधी चौक तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर सरकार को घेरा।
जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी पंचायती चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लें और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाएं, ताकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को करारा जवाब दिया जा सके। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह वही सरकार है जिसने 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन साढ़े तीन वर्षों में एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं के साथ छल किया है और उन्हें केवल झूठे आश्वासन दिए गए हैं। गर्ग ने यह भी कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में भी कई विकास कार्यों को जानबूझकर रोका गया ,क्योंकि वे पूर्व भाजपा सरकार के समय स्वीकृत हुए थे। उन्होंने 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस परियोजना को 64 करोड़ रुपये में मंजूरी मिली थी, उसकी लागत अब 94 करोड़ रुपये तक पहुंचा दी गई, जो बड़े घोटाले की ओर इशारा करती है।
उन्होंने रंडोह -दाबला-तलाई सड़क का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा कार्यालय में नाबार्ड से स्वीकृत इस सड़क का काम शुरू होने ही वाला था, ठेकेदार मशीनरी तक पहुंचा चुका था, लेकिन रातों-रात शिलान्यास पट्टिका हटाकर काम इसलिए रोक दिया गया कि गांव वालों ने मशीनरी पहुंचने पर मिठाई बताकर खुशी जताई। उन्होंने इसे जनता के साथ अन्याय बताया। इसके अलावा उन्होंने राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों पर दबाव डालकर काम करवाए जा रहे हैं और फील्ड में जाकर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार बार-बार खजाना खाली होने का रोना रोती है, जबकि हकीकत में जनता सब जानती है खजाना खाली नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार के नेताओं के पेट खाली है जो भरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी, भाजपा नेता पुरुषोत्तम शर्मा, मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान, घुमारवीं मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, भराड़ी मंडल अध्यक्ष जोरावर सिंह ठाकुर और नवीन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos