{"_id":"69f5f5ae7073d548d508dadc","slug":"a-total-of-96-candidates-are-in-the-fray-from-three-municipal-councils-and-one-municipal-council-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159133-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: -तीन नप एक नगर पंचायत से कुल 96 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: -तीन नप एक नगर पंचायत से कुल 96 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव के लिए नामाकंन करते नरेंद्र पंडित। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न
नगर परिषदों और नगर पंचायत के वार्डों में मुकाबला बना दिलचस्प
-अंतिम दिन 43 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर निकाय चुनाव के तहत जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। तीसरे एवं अंतिम दिन भी विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों की सक्रियता देखने को मिली। नामांकन समाप्त होने के बाद अब 3 नगर परिषदों और 1 नगर पंचायत में कुल 96 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।
नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और अब 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 6 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले की चारों निकायों में कुल 96 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में हैं। इनमें नगर परिषदों और नगर पंचायत के वार्डों में मुकाबला दिलचस्प बन गया है। नगर परिषद सदर बिलासपुर में 34 प्रत्याशी, नगर परिषद घुमारवीं में 27 प्रत्याशी, नगर परिषद श्री नयना देवी जी में 15 प्रत्याशी और नगर पंचायत तलाई में 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल मिलाकर सभी निकायों में चुनावी समीकरण पूरी तरह स्पष्ट हो चुके हैं और विभिन्न वार्डों में सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। नामांकन के अंतिम दिन कुल 43 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे कई वार्डों में मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है। अंतिम दिन नामांकन केंद्रों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। नगर परिषद सदर बिलासपुर में अंतिम दिन सबसे अधिक 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 1 से आकृति, वार्ड नंबर 3 से संजना और दीपा, वार्ड नंबर 4 से चेतन महाजन, शालिनी सोनी, अभिलाष शर्मा, पूजा और नीतू मिश्रा ने पर्चे भरे।
वार्ड नंबर 5 से कमलेंद्र कश्यप, नरेंद्र पंडित और करतार चंद, वार्ड नंबर 6 से मीना कुमारी, वार्ड नंबर 7 से वंदना गौतम, बंती देवी, शिप्रा गौतम, कौशल्या देवी और राज जमवाल ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 8 से नीलम सूद और अनिल किशोर, वार्ड नंबर 11 से नंदकिशोर भाटिया ने भी नामांकन पत्र जमा किए। नगर पंचायत तलाई में 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
नगर पंचायत तलाई में अंतिम दिन कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड नंबर 1 से सरोज कुमारी, वार्ड नंबर 2 से सुनीता रानी, वार्ड नंबर 3 से नंदलाल शर्मा और शशिकांत, वार्ड नंबर 5 से रिंकू धीमान, वार्ड नंबर 6 से पूजा कुमारी तथा वार्ड नंबर 7 से सुलोचना देवी ने पर्चे भरे। नगर परिषद श्री नयना देवी जी में अंतिम दिन 5 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
वार्ड नंबर 2 से प्रभात चंद, वार्ड नंबर 4 से मंजू कुमारी, वार्ड नंबर 6 से नीतू और नीना शर्मा, वार्ड नंबर 7 से मनप्रीत कौर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह 10 बजे से की जाएगी। जांच प्रक्रिया के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 6 मई को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 मई को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Trending Videos