सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Abu Eleven team won the Swarghat Premier League trophy

Bilaspur News: अबु इलेवन टीम ने जीती स्वारघाट प्रीमियर लीग की ट्रॉफी

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 27 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Abu Eleven team won the Swarghat Premier League trophy
स्वारघाट के मेला ग्राउंड बल्लियां में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते
विज्ञापन
अनिल ने बेस्ट बालर, बंटू ने जीता बेस्ट बैट्समैन का खिताब
Trending Videos

स्वारघाट के मेला ग्राउंड बल्लियां में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट स्थित मेला ग्राउंड बल्लियां में चल रहे प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में एक कड़े मुकाबले के साथ अबु इलेवन टीम ने छह विकेट से जीत कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया है।
फाइनल मुकाबला अबु इलेवन और नड़ इलेवन टीम के बीच हुआ, जिसमें नड़ इलेवन टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 6 विकेट गवां कर 78 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसे अबु इलेवन ने 11 ओवरों में 4 विकेट गवां कर हासिल कर लिया और ट्रॉफी पर कब्जा किया। फाइनल मैच से पहले दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला मैच नड़ इलेवन और सुनील इलेवन टीम के बीच हुआ, जिसमे नड़ इलेवन टीम ने 7 रनों से जीत हासिल कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अबु इलेवन और महाकाल इलेवन टीम के बीच खेला गया, जिसमें अबु इलेवन टीम ने 10 विकेट से जीत कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज नड़ इलेवन टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हैप्पी रहे। बेस्ट बालर का खिताब अबु इलेवन के अनिल कुमार और बेस्ट बैट्समैन बंटू के नाम रहा। फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच खिताब विशाल कुमार के नाम रहा। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्यातिथि स्वारघाट के प्रमुख समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार ने ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से युवाओं का रुझान खेलों की तरफ बढ़ता है। उन्होंने स्वारघाट प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजकों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी है। मैच से पूर्व स्वारघाट प्रीमियर लीग के तत्वाधान में मुफ्त मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमे मोहाली स्थित इंडस हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने लोगों का मुफ्त मेडिकल चेकअप किया गया। स्वारघाट प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के सीजन थ्री में नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की कुल 42 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है तथा आगे के लिए भी सहयोग की अपील की। इस अवसर पर समाजसेवी राजपाल ठाकुर, वीरी सिंह केंथ आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed