सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused sent to jail

Bilaspur News: कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा पत्नी की हत्या का आरोपी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused sent to jail
विज्ञापन
बिलासपुर। दनोह-कोसरियां गांव में प्रवासी महिला गुड़िया देवी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पति को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद गोविंद राम फरार चल रहा था। इससे पहले उसके दो भाइयों बंसी चौहान और गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार दोनों ने हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने में मदद की थी।
Trending Videos

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने शराब के नशे में पत्नी की हत्या की। उसे संदेह था कि पत्नी के किसी के साथ संबंध हैं। इसी शक में पहली फरवरी की रात को गुस्से में आकर सरिये की रॉड से पत्नी के सिर पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच में सामने आया कि जिस कमरे में महिला रहती थी वहां बिस्तर, फर्श और दीवारों पर खून के धब्बे थे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने भी एकत्र किए हैं। हत्या के बाद शव को कमरे के पास बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया। टैंक के ढक्कन पर सीमेंट और ऊपर बोरी रखकर इसे छिपा दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह कदम साक्ष्य छिपाने की नीयत से उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed