सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Action against driver Prateek Luther in case of dancing on sun roof of BMW in Bilaspur

बीएमडब्ल्यू स्टंट मामला: बिलासपुर के चकरभाठा हाईवे पर सनरूफ से डांस, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई की

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 26 May 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में बीएमडब्ल्यू कार से स्टंट का मामला सामने आया है। रायपुर हाईवे पर महिला मित्र सनरूफ से डांस करती दिखी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक प्रतीक लूथर के खिलाफ कार्रवाई की की गई है।

Action against driver Prateek Luther in case of dancing on sun roof of BMW in Bilaspur
चालक प्रतीक लूथर पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की है। एक बीएमडब्ल्यू कार के सन रूफ में बैठकर डांस करने का मामला सामने आया है। यह घटना बिलासपुर रायपुर हाईवे पर हुई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया।

Trending Videos




पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार सीजी 10 सीए 3999 को जब्त कर लिया है। यह घटना 24 मई को बिलासपुर रायपुर हाईवे पर हुई थी। कार चालक प्रतीक लूथर ने अपनी महिला मित्र को कार में बैठाया था। वह तेज और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। उसकी महिला मित्र सन रूफ में बैठकर डांस कर रही थी। इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद वाहन को चकरभाठा थाने लाया। प्रतीक लूथर ने पूछताछ में स्टंट करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकरभाठा पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की। वाहन चालक प्रतीक लूथर और अन्य के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया है। इस प्रकार के स्टंट सड़क सुरक्षा के लिए खतरनाक होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed