सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS Bilaspur Transport ventilator will keep patients breathing critical patients will get the facility

एम्स बिलासपुर: मरीजों की सांसों की डोर थामे रखेगा ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, गंभीर रोगियों को मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Feb 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

एम्स बिलासपुर में ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर मरीजों की सांसों की डोर नहीं टूटने देगा। किसी भी आपात स्थिति में अलार्म सिस्टम तुरंत संकेत देगा। जानें विस्तार से...

AIIMS Bilaspur Transport ventilator will keep patients breathing critical patients will get the facility
एम्स बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गंभीर मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाना डॉक्टरों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है। खासकर वह मरीज जो वेंटिलेटर के सहारे होते हैं। उनके लिए कुछ पलों की चूक जानलेवा साबित हो सकती है। अब एम्स बिलासपुर में ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर मरीजों की सांसों की डोर नहीं टूटने देगा। अस्पताल के आईसीयू से ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, एमआरआई, एंबुलेंस या अन्य जांच कक्ष तक ले जाते समय अब मरीज की सांसों पर लगातार नियंत्रण बना रहेगा। इससे ट्रांसफर के दौरान जोखिम कम होगा और मरीज की स्थिति स्थिर रखी जा सकेगी। यह ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर वयस्क और बाल रोगियों दोनों के लिए उपयोगी होगा।

Trending Videos


इसमें मशीन में सांसों की गति, ऑक्सीजन स्तर, प्रेशर और वॉल्यूम की निगरानी की सुविधा होगी। किसी भी आपात स्थिति में अलार्म सिस्टम तुरंत संकेत देगा।  विशेषज्ञों के अनुसार गंभीर संक्रमण, सड़क हादसे, हार्ट अटैक या अन्य जटिल मामलों में यह उपकरण जीवनरक्षक साबित हो सकता है। कई बार मरीजों को उच्च उपचार के लिए अन्य अस्पताल रेफर करना पड़ता है। ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर की मदद से एंबुलेंस में भी लगातार वेंटिलेशन सपोर्ट दिया जा सकेगा। इससे रास्ते में मरीज की हालत बिगड़ने की आशंका कम होगी। उपकरण पर वारंटी के साथ व्यापक रखरखाव की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि मशीन हमेशा सुचारु रूप से कार्य करती रहे। अस्पताल प्रशासन ने 98 प्रतिशत अपटाइम सुनिश्चित करने की शर्त रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर की उपलब्धता से गंभीर मरीजों की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इससे इलाज की प्रक्रिया और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनेगी। उल्लेखनीय है कि एम्स बिलासपुर में मरीजों के लिए हर प्रकार के उपचार की सुविधा प्रदान करने की कवायद जारी है। जबसे बिलासपुर में एम्स खुला है। इसका सबसे ज्यादा लाभ प्रदेश के निचले जिलों के लोगों को मिल रहा है। लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ या बाहरी राज्यों के अस्पतालों में जाने से निजात मिल गई है। एम्स में ही प्रदेश के मरीजों को अब हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed