{"_id":"698b3b23b2accb255b0e9619","slug":"investigation-in-murder-case-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-153784-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हथौड़े से सिर पर वार कर की गई गुड़िया की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हथौड़े से सिर पर वार कर की गई गुड़िया की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में मृतिका के सिर पर मिले गहरे जख्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी
तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पहुंची बिलासपुर पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दनोह-कोसरियां गांव में प्रवासी महिला गुड़िया देवी की हत्या के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ नए तथ्य सामने आए हैं। मृतिका के भाई के बयान के अनुसार हत्या हथौड़े से सिर पर वार कर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी महिला के सिर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस को अब तक वारदात में इस्तेमाल किया गया कोई औजार बरामद नहीं हुआ है। वहीं अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आनी बाकी है।
मृतिका के भाई सुखवीर चौहान ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि जीजा के भाई के ससुर ने फोन कर सूचना दी थी कि उसकी बहन गुड़िया देवी की हत्या हथौड़े से की गई है। आरोप है कि गोविंद राम ने अपने भाइयों बंसी चौहान और गुड्डू के साथ मिलकर पहली फरवरी की रात वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच के दौरान जिस कमरे में गुड़िया देवी रहती थी, वहां बिस्तर और फर्श पर खून के धब्बे पाए गए। दीवारों पर भी रक्त के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए हैं। प्रारंभिक जांच से स्पष्ट हुआ है कि महिला पर कमरे के अंदर ही हमला किया गया था। पोस्टमार्टम में महिला के सिर पर गंभीर चोटें पाई गई हैं। जानकारी के अनुसार सिर पर वार ही मौत का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि अंतिम निष्कर्ष विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद शव को कमरे के पास बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया। टैंक के ढक्कन पर सीमेंट डालकर उसे बंद कर दिया गया और ऊपर बोरी रख दी गई, ताकि किसी को संदेह न हो। यह कार्रवाई कथित रूप से सबूत छिपाने की नीयत से की गई।
कोट
गिरफ्तारी के लिए झारखंड पहुंची पुलिस
आरोपियों की तलाश में बिलासपुर पुलिस की टीम झारखंड पहुंच चुकी है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। कानूनी औपचारिकताओं के बाद ही गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही मामले की कड़ियां जोड़ेगी।
-संदीप धवल, एसपी बिलासपुर
Trending Videos