{"_id":"698b3c3ff53bd936ed0e79d9","slug":"fine-for-spreading-garbage-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-153735-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शहर में गंदगी फैलाई तो खैर नहीं, 500 से 25 हजार तक कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शहर में गंदगी फैलाई तो खैर नहीं, 500 से 25 हजार तक कटेगा चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद कसेगा शिकंजा, सीसीटीवी कैमरों से गंदगी फैलाने वालों पर रखी जाएगी नजर
शहर के सभी 11 वार्डों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर में बढ़ती गंदगी और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए नगर परिषद बिलासपुर ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। नगर परिषद ने शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नई कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत खुले में कचरा फेंकने, नालियों में अपशिष्ट डालने और सार्वजनिक स्थलों को गंदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 500 से लेकर 25 हजार रुपये तक का चालान किया जाएगा।
गौरतलब है कि शहर के कई इलाकों में लोग सड़क किनारे, खाली प्लाटों और नालियों में कचरा डाल रहे हैं, जिससे न केवल सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि दुर्गंध और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। इस समस्या पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नगर परिषद ने शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने का निर्णय लिया है। कैमरों के माध्यम से गंदगी फैलाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, ताकि दोषियों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जा सके। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि पहले भी इस तरह का अभियान चलाया गया था, जो काफी हद तक सफल रहा था। इसके साथ ही नगर परिषद शहर के सभी 11 वार्डों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाएगी। इस दौरान सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कचरा उठाने के साथ-साथ लोगों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेंगे। परिषद की टीमें घर-घर जाकर लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने, कचरा पेटियों के सही उपयोग और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए प्रेरित करेंगी।
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था तभी प्रभावी हो सकती है, जब स्थानीय लोग भी इसमें सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद का लक्ष्य बिलासपुर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त शहर बनाना है। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत जुर्माना व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos