{"_id":"69f1f45548d452013c0ebc4b","slug":"aiims-opd-closed-on-buddha-purnima-emergency-services-to-continue-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158920-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बुद्ध पूर्णिमा पर एम्स में ओपीडी बंद, आपात सेवाएं रहेंगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बुद्ध पूर्णिमा पर एम्स में ओपीडी बंद, आपात सेवाएं रहेंगी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 1 मई 2026 (शुक्रवार) को संस्थान में सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, उक्त दिन संस्थान की नियमित ओपीडी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस दिन के लिए निर्धारित या प्रस्तावित अपनी ओपीडी विजिट को स्थगित कर किसी अन्य उपयुक्त तिथि पर पुनर्निर्धारित करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। हालांकि, संस्थान ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत 24 घंटे चालू रहेंगी, जिससे गंभीर व आपात स्थिति वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। संस्थान के रजिस्ट्रार डॉक्टर राकेश कुमार सिंह की ओर से जारी इस सूचना में लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
Trending Videos