{"_id":"69f211d026890e7aa4000f2a","slug":"tarring-started-peeling-off-during-road-construction-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-158903-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सड़क निर्माण के दौरान उखड़ने लगी टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सड़क निर्माण के दौरान उखड़ने लगी टारिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
भल्लू-बिलौर सड़क निर्माण के दौरान उखड़ने लगी टारिंग। संवाद
विज्ञापन
भल्लू-बिलौर सड़क पर भड़के लोग, चार करोड़ 28 लाख से हो रहा सुधारीकरण
ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता( बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई जा रही भल्लू बिलौर वाया पिपलूघाट धराड़-पराहु बलघाड़ सड़क के सुधारीकरण कार्य को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। हैरानी की बात यह है कि निर्माण कार्य अभी जारी है, लेकिन सड़क पर की गई टारिंग कई जगह से उखड़नी शुरू हो गई है। इससे स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ रोष जताया है।
ग्रामीणों का कहना है कि भारी भरकम और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के कारण नई सड़क को नुकसान पहुंच रहा है, यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में सड़क फिर से खस्ताहाल हो जाएगी। लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि बड़े वाहनों की आवाजाही पर सख्ती की जाए, ताकि सड़क को सुरक्षित रखा जा सके। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 7.5 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग के सुधारीकरण पर चार करोड़ 28 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा है। यह सड़क झंडूता और घुमारवीं विधानसभा क्षेत्रों के साथ हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र को सीधे जोड़ती है। इससे करीब तीन दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों की लगभग एक लाख आबादी को लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों को आनंद घाट, नंदनगराओं पुल, बागछाल पुल और आगे कीरतपुर-मनाली फोरलेन तक सीधा संपर्क मिलेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में इस मार्ग पर सफर करना बेहद कठिन हो जाता था, इसलिए सड़क के सुधारीकरण से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन निर्माण के दौरान ही सड़क उखड़ने से लोगों में चिंता बढ़ गई है।
इनसेट
उधर, लोक निर्माण विभाग उपमंडल बरठीं के सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने बताया कि विभाग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क मार्ग का सुधारीकरण करवा रहा है। उन्होंने कहा कि भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। विभाग ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के लिए पहले ही अनुरोध किया
Trending Videos