{"_id":"69f20581b823bd864c052b90","slug":"students-were-given-information-about-malaria-prevention-symptoms-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-158930-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छात्रों को मलेरिया बचाव, लक्षण, एचपीवी वैक्सीन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छात्रों को मलेरिया बचाव, लक्षण, एचपीवी वैक्सीन की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झंडूता की ओर से गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर बरठीं में जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता संस्थान के संचालक अमृतलाल ने की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2007 से विश्व मलेरिया दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। इससे पहले केवल अफ्रीका में मलेरिया दिवस मनाया जाता था, लेकिन मलेरिया की समस्या वैश्विक स्तर पर बढ़ने के बाद इसे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया गया। तब से प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा रखी गई है। यह थीम मलेरिया उन्मूलन के लिए नई प्रतिबद्धता और जनजागरूकता का संदेश देती है।
दीप कुमार मलेरिया संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। मच्छर के माध्यम से प्लाज्मोडियम परजीवी शरीर में प्रवेश कर लीवर और रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है, जिससे बुखार, ठंड लगना, कंपकंपी, सिरदर्द, उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए घर और आसपास सफाई रखें, पानी जमा न होने दें, पूरे बाजू के कपड़े पहनें तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मी से संपर्क करें और स्वयं दवा न लें। इस अवसर पर संस्थान के अध्यापकगण, आशा फेसिलिटेटर अंजना कुमारी तथा अनीता कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos