{"_id":"6a37de398c39bb86f2022c87","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-award-ceremony-to-be-held-in-bilaspur-today-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-162252-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर में आज होगा अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर में आज होगा अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
भविष्य ज्योति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
10वीं, 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अमर उजाला की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन 22 जून को सुबह 10 बजे पूर्णम मॉल के बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा।
समारोह में जिले के पंजीकृत विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार शिरकत करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर अरुण गौतम उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा गणमान्य अतिथियों में ब्रिगेडियर जेएस वर्मा (विशिष्ट सेवा मेडल), पार्षद अनिल हैप्पी, अजय चंदेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मिनर्वा संस्थान घुमारवीं मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाएगा। इसके अलावा आकाश संस्थान चंडीगढ़, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी, बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट सोलन, एपीसी अकादमी घुमारवीं, मोशन क्लासेस शिमला, नारायण प्राइवेट आईटीआई सुंगल, दि विंटेज हॉल स्कूल लखनपुर, मीरा भोगल, नीरज पालीवाल, ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर सहयोगी संस्थाओं के रूप में कार्यक्रम से जुड़ी हैं। अमर उजाला प्रबंधन ने बताया कि केवल पंजीकृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को ही सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाना होगा और निर्धारित सीट ग्रहण करनी होगी। समारोह में उपस्थित सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अधिक जानकारी के लिए 98575-99968, 70186-14335 संपर्क करें।