सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   anguish on road entry tax

Bilaspur News: एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर बीडीटीएस के विपक्षी गुट में आक्रोश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
anguish on road entry tax
विज्ञापन
हनुमान टिल्ला मंदिर में बैठक कर बनाई रणनीति
Trending Videos

सरकार के फैसले का विरोध कर आंदोलन को चेताया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश में वाहनों के एंट्री टैक्स और पासिंग फीस में की गई बढ़ोतरी को लेकर बिलासपुर जिला ट्रांसपोर्ट सभा (बीडीटीएस) के विपक्षी गुट में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में बिलासपुर स्थित हनुमान टिल्ला मंदिर में पूर्व बीडीटीएस प्रधान जीत राम गौतम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि अपने ही राज्य में हिमाचल की गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाना न्यायोचित नहीं है। उनका कहना था कि यदि यह व्यवस्था जारी रही तो पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब की ओर से भी इसी प्रकार का टैक्स लगाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में ट्रांसपोर्टरों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बैठक में वर्तमान प्रधान की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। विपक्षी गुट के सदस्यों ने आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्टरों की सहमति के बिना मुख्यमंत्री राहत कोष में 15 लाख और 5 लाख रुपये की राशि दी गई। उनका कहना था कि इस तरह के निर्णय सामूहिक सहमति से होने चाहिए थे। सिविल सप्लाई में भाड़ा बढ़ोतरी को लेकर भी असंतोष जताया गया। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि 10 दिनों के भीतर भाड़ा बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्टरों के मूल मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। बैठक में पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर, अनिल हैप्पी, कुलदीप ठाकुर, पूर्व वरिष्ठ उप प्रधान कमल किशोर, पूर्व महासचिव प्रदीप ठाकुर, कश्मीर सिंह, जय सिंह, संतोष ठाकुर और शेर सिंह ठाकुर मौजूद रहे। निर्णय लिया गया कि यदि सरकार और संबंधित प्रबंधन की ओर से मांगों पर विचार नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एक और बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। ट्रांसपोर्टरों ने स्पष्ट किया कि वे अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट हैं और आवश्यक हुआ तो व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed