{"_id":"6a45244ade8f2f287c082022","slug":"applications-for-pg-admission-at-bilaspur-college-open-until-the-10th-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162852-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में पीजी प्रवेश के लिए आवेदन 10 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में पीजी प्रवेश के लिए आवेदन 10 तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 जुलाई को होगी पहली काउंसलिंग, 14 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची
सभी पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें, ऑनलाइन माध्यम से होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। एमए इकोनॉमिक्स, एमए इंग्लिश, एमकॉम, एमएससी (केमिस्ट्री), एमएससी (मैथ), एमएससी (फिजिक्स) और पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पोर्टल खुला हुआ है। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि पहली काउंसलिंग 13 जुलाई को संबंधित विभागों में आयोजित की जाएगी। पहली मेरिट सूची 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 15 और 16 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे जारी की जाएगी।
डॉ. कटवाल ने कहा कि महाविद्यालय में सभी पीजी पाठ्यक्रमों के लिए अनुभवी शिक्षकों की उपलब्धता है और शिक्षण स्टाफ की कोई कमी नहीं है। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि काउंसलिंग के दौरान ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, सभी मूल प्रमाणपत्र, उनकी एक-एक स्वप्रमाणित फोटो कॉपी और संबंधित आरक्षण श्रेणी के दस्तावेज साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिशन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।