{"_id":"6a463d05aae8ec5237017564","slug":"video-chitta-supply-network-operating-from-punjab-busted-key-supplier-arrested-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: पंजाब से संचालित चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: पंजाब से संचालित चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि स्वारघाट थाना क्षेत्र में 14.01 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डाटा और वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को जोड़ते हुए पहले मंडी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पंजाब में दबिश देकर नेटवर्क के मुख्य सप्लायर को दबोच लिया। आरोपी की पहचान जशनप्रीत सिंह निवासी एसबीएस नगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के जरिए हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में चिट्टा सप्लाई किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लायरों, रिसीवरों और आर्थिक लेनदेन से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। साथ ही डिजिटल और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।