बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur food safety drive adulterated food inspection

Video: बिलासपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्ती, होटल-ढाबों की होगी औचक जांच

Bilaspur bureau बिलासपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:07 PM IST
bilaspur food safety drive adulterated food inspection
बिलासपुर जिले में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन अब सख्त कार्रवाई करेगा। होटल, रेस्तरां, ढाबों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के यहां नियमित निरीक्षण के साथ औचक जांच भी तेज की जाएगी। विशेष रूप से बार-बार इस्तेमाल किए जाने वाले खाद्य तेल की जांच पर फोकस रहेगा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश उपायुक्त राहुल कुमार ने वीरवार को बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में दिए। उपायुक्त ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को दूध, पनीर, मिठाइयों, खाद्य तेल, मसालों, फिश फ्राई, पकोड़ों, समोसों सहित सभी तले हुए खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि मिलावट और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में एक ही खाद्य तेल का तीन बार से अधिक उपयोग नहीं किया जा सकता। ऐसा तेल स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है और कैंसर, हृदय रोग सहित अन्य बीमारियों की आशंका बढ़ा देता है। बैठक में विभाग ने बताया कि 30 जून 2026 तक जिले में 7,439 खाद्य व्यवसाय संचालकों का पंजीकरण और 419 लाइसेंस सक्रिय हैं। पिछले आठ महीनों में 75 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 58 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए। इनमें से छह नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसी अवधि में 21 मामलों का निपटारा कर 6.86 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। बैठक में यह भी बताया गया कि पिछले आठ महीनों में फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के तहत 252 खाद्य व्यवसाय संचालकों, मिड-डे मील और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। जिले में अब तक 2,829 लोगों को खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों, स्वयं सहायता समूहों और व्यापारिक संगठनों के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

तीन वर्षों से लगातार ढैंचा की खेती कर रहे किसान, VIDEO

01 Jul 2026

Meerut: सुबह से नहीं आई बिजली, माधवपुरम बिजलीघर पर लोगों का हंगामा

01 Jul 2026

सड़कों पर चलना दुश्वार, गड्ढा भरने का 420 सड़कें कर रहीं इंतजार; VIDEO

01 Jul 2026

दालमंडी में पांच मस्जिदों पर चला हथौड़ा, VIDEO

01 Jul 2026

सामनेघाट के श्री वैष्णव मठ के पास लटकते बिजली तार बने खतरा, भक्तों ने की व्यवस्था सुधारने की मांग, VIDEO

01 Jul 2026
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हुआ मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम, VIDEO

01 Jul 2026

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हुआ मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम, VIDEO

01 Jul 2026
विज्ञापन

छह माह से टूटा नाली का ढक्कन, हादसों का बना कारण; VIDEO

01 Jul 2026

70 साल पुराने 20 से ज्यादा पुल-पुलियों पर दौड़ रही जिंदगी, रोज दो हजार लोगों का आवागमन; VIDEO

01 Jul 2026

सकलडीहा की घटना के विरोध में मुगलसराय के अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, VIDEO

01 Jul 2026

सकलडीहा तहसील में अधिवक्ताओं का हंगामा, आरोपी लिपिक के निलंबन की उठी मांग; VIDEO

01 Jul 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संस्मरण पखवाड़े के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन, VIDEO

01 Jul 2026

अमर उजाला ने चिकित्सा नायकों को किया सम्मानित, शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान

01 Jul 2026

Meerut: चार घंटे में कर दिया सिपाही की मां की हत्या का खुलासा

01 Jul 2026

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कानपुर पहुंचे

01 Jul 2026

अकराबाद में ट्रक से मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

01 Jul 2026

गोलू हत्याकांड में उपद्रव करने वाले तीन नामजद समेत 50 पर बलवा की रिपोर्ट दर्ज

01 Jul 2026

श्रावस्ती: लाखों की जमीन हड़पने का आरोप, कार्रवाई के लिए टंकी पर चढ़ी महिला

01 Jul 2026

3200 करोड़ के अवैध लेनदेन का आरोपी इनामी फैज गिरफ्तार, अब चार्जशीट की तैयारी

01 Jul 2026

गाजीपुर में 36,960 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, VIDEO

01 Jul 2026

उपग्रह आधारित रोवर मशीन से होगी सटीक पैमाइश, VIDEO

01 Jul 2026

पगडंडी के रास्ते खेत पहुंचे डीएम, रोवर तकनीक से पैमाइश अभियान का किया शुभारंभ; VIDEO

01 Jul 2026

एसपी ने आधुनिक सर्विलांस कक्ष का किया शुभारंभ, VIDEO

01 Jul 2026

मतदेय स्थलों के संभाजन एवं संशोधन को लेकर एडीएम की बैठक, VIDEO

01 Jul 2026

मेन रोड को जोड़ने वाली संपर्क सड़क बदहाल हो गई, VIDEO

01 Jul 2026

Bharatpur News: परचून गोदाम में लगी भीषण आग, देखते ही देखते 30 लाख का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

01 Jul 2026

Chhatarpur News: घुवारा अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ पर हमला, अस्पताल में तोड़फोड़ शासकीय दस्तावेज भी फाड़े

01 Jul 2026

Meerut: एंटी करप्शन ने रिश्वत लेने वाले दरोगा को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

01 Jul 2026

Meerut: 10 चिकित्सकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, पांच को अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन

01 Jul 2026

मासिक साइबर जागरूकता कार्यक्रम में दी गई जानकारियां, VIDEO

01 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed