{"_id":"6a45083275c53f583b0369a6","slug":"goal-to-bring-cheva-panchayat-out-of-the-red-zone-within-a-year-bilaspur-news-c-176-1-ssml1040-172913-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चेवा पंचायत को एक वर्ष में रेड जोन से बाहर निकालने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चेवा पंचायत को एक वर्ष में रेड जोन से बाहर निकालने का लक्ष्य
Wed, 01 Jul 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
चेवा पंचायत में आयोजित एंटी चिट्रा महारैली की समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी व अन्य। स्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत प्रधान ने तीन जुलाई को होने वाली रैली को लेकर की बैठक
चार स्कूलों के बच्चों समेत डीसी, एसपी आदि रहेंगे रैली में मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। जिला सोलन की चेवा पंचायत के कुमारहट्टी में तीन जुलाई को एंटी चिट्टा महा रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाना और कुमारहट्टी को एक वर्ष में रेड जोन से बाहर निकालना है। इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए चेवा पंचायत प्रधान रमेश चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश की 3758 पंचायतों में से 286 पंचायतें रेड जोन में हैं। इनमें चेवा पंचायत भी शामिल है। रैली में जिला उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोलन एसडी वर्मा उपस्थित रहेंगे। आईजीएमसी के सेवानिवृत्त मुखिया रवि शर्मा भी लोगों को चिट्टे के खिलाफ जागरूक करेंगे। एक बच्चा जो नशा छोड़कर सामान्य जिंदगी जी रहा है, वह भी अपनी आपबीती सुनाकर लोगों को जागरूक करेगा। यह महा रैली मुख्यमंत्री की प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने की सोच को आगे बढ़ाएगी।
चार स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं रैली में भाग लेंगे। डगशाई स्कूल, डीएवी स्कूल कुमारहट्टी, एसएसएन कुमारहट्टी और चेवा स्कूल के छात्र शामिल होंगे। ये छात्र कुमारहट्टी की चारों दिशाओं से आने वाली सड़कों पर एंटी चिट्टा अभियान के नारे वाले बोर्ड लेकर चलेंगे। रैली में पुलिस बल भी साथ रहेगा। महा रैली वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समाप्त होगी।
विज्ञापन
चेवा पंचायत प्रधान रमेश चौहान ने बताया कि कुमारहट्टी को एक वर्ष में रेड जोन से बाहर लाने का लक्ष्य रखा गया है। समीक्षा बैठक में रचना गुप्ता, श्वेता जैन, जितेंद्र शर्मा और सुनील कुमार उपस्थित रहे। पंचायत समिति सदस्य चेवा चित्रलेखा, सोहन लाल, ललित कुमार और पंचायत सचिव किरण शर्मा भी बैठक में मौजूद रहीं।