{"_id":"69f4977abc5d9ec2ac0e9a1a","slug":"aruna-mahajan-was-honored-in-barmana-on-becoming-the-vice-president-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-159050-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: उपाध्यक्ष बनने पर अरुणा महाजन बरमाणा में हुई सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: उपाध्यक्ष बनने पर अरुणा महाजन बरमाणा में हुई सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 01 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
राज्य सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बीडीटीएस सदस्य अरूणा महाजन को सम्मान
विज्ञापन
राज्य सक्षम गुड़िया बोर्ड में नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा क्षेत्र की अरुणा महाजन को राज्य सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बीडीटीएस सदस्यों ने उनका सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।
सम्मान समारोह में कोषाध्यक्ष कल्याण गो सदन, पूर्व चेयरमैन गंगा सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर, पूर्व महासचिव प्रदीप ठाकुर, पूर्व वरिष्ठ उप प्रधान कमल किशोर, कुलदीप ठाकुर व बिट्टू सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि यहां की बेटी को प्रदेश स्तर पर अहम जिम्मेदारी मिली है। कैंची मोड़, बरमाणा निवासी अरुणा महाजन, भगत राम महाजन की पुत्री हैं और लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि वह अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि अरुणा महाजन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी हैं।
Trending Videos