सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Auditions for Ghumarwin Summer Festival from 25th, local artists will get a platform

Bilaspur News: घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव के लिए 25 से ऑडिशन, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Auditions for Ghumarwin Summer Festival from 25th, local artists will get a platform
विज्ञापन
रैन बसेरा परिसर में तीन दिन होंगे चयन, लोक संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर
Trending Videos

25 से 27 मार्च तक रोजाना सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होंगे ऑडिशन
महिला, पुरुष व बच्चे सभी कर सकते हैं भागीदारी
चयनित कलाकारों को मुख्य मंच पर प्रस्तुति का मौका

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उपमंडल स्तर पर आयोजित बैठक में मेले की व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में जानकारी दी गई कि ग्रीष्मोत्सव के तहत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 25, 26 और 27 मार्च को होंगे। ये ऑडिशन घुमारवीं के रैन बसेरा परिसर में होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 3:00 बजे तक कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे। ऑडिशन में महिला, पुरुष और बच्चे सभी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी लोक नृत्य, लोक गीत, संगीत, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। चयनित कलाकारों को ग्रीष्मोत्सव के मुख्य मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा को व्यापक पहचान दिलाने का मौका मिलेगा। प्रशासन ने क्षेत्र के अधिक से अधिक कलाकारों से अपील की है कि वे इन ऑडिशन में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और ग्रीष्मोत्सव को सफल बनाने में सहयोग दें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेते हुए आयोजन को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रीष्मोत्सव का आयोजन सुचारु और आकर्षक ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed