सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   awareness camp in panchayat

Bilaspur News: बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ किया जागरूक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
awareness camp in panchayat
विज्ञापन
पंचायत सोलधा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने करवाया कार्यक्रम
Trending Videos

बच्चों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग से कराया अवगत

संवाद न्यूज एजेंसी
मलोखर (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत सोलधा में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर की ओर से बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर लोगों को इन कुरीतियों के दुष्परिणामों और संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रतीक गुप्ता ने लोगों को दोनों विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह निषेध कानून और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में लोगों को जागरूक करना समय की आवश्यकता है, ताकि समाज को इन कुरीतियों से मुक्त किया जा सके। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि कम उम्र में विवाह करने से न केवल बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है, बल्कि यह उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी गंभीर असर डालता है। वहीं दहेज प्रथा को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए इसे जड़ से खत्म करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल के बच्चे भी मौजूद रहे। बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका संतोषजनक जवाब दिया गया। इस मौके पर बच्चों को आधुनिक तकनीक के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। सचिव प्रतीक गुप्ता ने बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा कि तकनीक का सही उपयोग भविष्य निर्माण में सहायक हो सकता है, जबकि गलत उपयोग से नुकसान भी हो सकता है। उन्होंने बच्चों को इंटरनेट का सुरक्षित और सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि आज के दौर में डिजिटल जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है जितनी सामाजिक जागरूकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता मीनाक्षी चंदेल ने बच्चों व स्थानीय पंचायत की महिलाओं व अन्य लोगों को दहेज प्रथा तथा सांविधानिक जिम्मेवारियों और कर्तव्य के संदर्भ में कानूनी पाठ पढ़ाया। इस मौके पर पर निवर्तमान प्रधान सुषमा शर्मा, अधिवक्ता नीतू गुप्ता, नीति गुप्ता, मीनाक्षी चंदेल, पूर्व वार्ड सदस्य सीता देवी, सलाहकार पृथ्वी पाल सिंह, सेवानिवृत्त नेवी कर्नल देवी रूप शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य प्रेमलाल, रंजीत, राजेश, चौकीदार धनीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed