सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Baby show and elderly show will be held on April 7 at Ghumarwin Summer Festival.

Bilaspur News: ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में 7 अप्रैल को होगा बेबी शो और बुजुर्ग शो

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Baby show and elderly show will be held on April 7 at Ghumarwin Summer Festival.
विज्ञापन
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बाल पाठशाला घुमारवीं में होगी
Trending Videos

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम गौरव चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि इस साल भी मेले में बेबी शो और बुजुर्ग शो का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 अप्रैल को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला घुमारवीं में होगी। उसके तुरंत बाद 11:45 बजे से प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। उन्होंने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से निर्धारित समय के भीतर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बेबी शो के लिए तीन आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 0 से 1 साल, 1 से 2 साल और 2 से 3 साल तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नन्हें बच्चों की मासूमियत, स्वाभाविक अभिव्यक्ति और प्रारंभिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है, वहीं, बुजुर्ग शो को भी तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिनमें 70 से 80 साल, 80 से 90 साल और 90 साल से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। इस आयोजन के माध्यम से बुजुर्गों के जीवन अनुभव, सक्रियता और समाज में उनके योगदान को सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम होते हैं, बल्कि समाज में पीढ़ियों के बीच आपसी जुड़ाव, सम्मान और सकारात्मक वातावरण को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी अभिभावकों एवं वरिष्ठ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इन प्रतियोगिताओं को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed