{"_id":"69f4a9971bcf8a621a0bdc1e","slug":"badminton-and-volleyball-matches-were-played-in-the-district-level-sports-competition-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159058-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेले गए बैडमिंटन, वॉलीबाल के मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेले गए बैडमिंटन, वॉलीबाल के मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 01 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर आईटीआई में चल रही स्पोर्टस मीट में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत: आईटीआई
विज्ञापन
प्रांजलि, बरठीं आईटीआई के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आईटीआई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों ने प्रतियोगिता को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। विभिन्न खेलों में कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिसमें कई मैच अंतिम क्षण तक संघर्षपूर्ण रहे।
बैडमिंटन स्पर्धा के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सरकारी आईटीआई बरठीं और प्राइवेट आईटीआई हिम्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में बरठीं आईटीआई के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और सटीक शॉट्स के दम पर जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में प्राइवेट आईटीआई प्राजंलि पट्टा और सरकारी आईटीआई बिलासपुर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें प्राजंलि आईटीआई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में प्राइवेट आईटीआई प्राजंलि और प्राइवेट आईटीआई मां संतोषी के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। हालांकि मैच में प्राजंलि आईटीआई का दबदबा पूरी तरह बना रहा और टीम ने लगातार तीन सेट जीतते हुए 3-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों के सटीक स्मैश और मजबूत डिफेंस ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।
खो-खो का फाइनल मुकाबला भी बेहद रोमांचक रहा। इसमें प्राजंलि आईटीआई और सरकारी आईटीआई बरठीं आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में बरठीं आईटीआई ने 13-11 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों की फुर्ती और रणनीति देखने लायक रही। बास्केटबाल के फाइनल मुकाबले में सरकारी आईटीआई बरठीं और मां संतोषी आईटीआई के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मां संतोषी आईटीआई ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया और 12-0 से एकतरफा जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
आईटीआई प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने कहा कि पूरे आयोजन के दौरान खेल मैदान में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना विकसित करने के साथ उन्हें अनुशासन और टीमवर्क का भी पाठ सिखाती हैं। प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
Trending Videos